भारतीय लेखा संघ के राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष चुने गए आई.जी.एन.टी.यू के प्रो. शैलेन्द्र सिंह भदौरिया

---Advertisement---
  • 70 प्रतिशत मतों से हासिल की जीत, प्रभारी कुलपति ने दी बधाई; विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल

अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. शैलेन्द्र सिंह भदौरिया ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ में 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित 48वें अखिल भारतीय लेखा सम्मेलन के दौरान उन्हें भारतीय लेखा संघ (इंडियन अकाउंटिंग एसोसिएशन) का राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव में उन्हें लगभग 70 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। भारतीय लेखा संघ देशभर में करीब 10 हजार सदस्यों वाला प्रतिष्ठित अकादमिक संगठन है, जो लेखांकन, वाणिज्य एवं प्रबंधन शिक्षा के विकास और विस्तार के लिए कार्य करता है।

ऐसे राष्ट्रीय संगठन की कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पद पर प्रो. भदौरिया का निर्वाचित होना उनकी शैक्षणिक योग्यता, प्रशासनिक दक्षता और राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित पहचान का प्रमाण है। प्रो. भदौरिया वर्तमान में IGNTU में वरिष्ठ प्रोफेसर एवं परीक्षा नियंत्रक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इसके साथ ही वे भारतीय लेखा संघ की अमरकंटक शाखा के समन्वयक भी हैं। इससे पूर्व वे विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष और मुख्य प्रॉक्टर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

उनके इस निर्वाचन से विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय अकादमिक पहचान को नई मजबूती मिलने के साथ ही लेखांकन एवं वाणिज्य शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व भी बढ़ेगा।इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. अवधेश कुमार शुक्ल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रो. भदौरिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। वहीं विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment