आदर्श मार्ग पर डीपी ज्वेलर्स के अतिक्रमण से जाम, जिम्मेदार मौन

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

*धार।* शहर के सबसे व्यस्त आदर्श मार्ग पर शहीद भगत सिंह चौराहे के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स शोरूम द्वारा फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर लेने से आवागमन बाधित हो रहा है। शोरूम संचालक ने नियमों को ताक पर रखकर फुटपाथ को अपनी सीमा में शामिल कर लिया है, जिससे यह समझना मुश्किल है कि यह फुटपाथ है या शोरूम की निजी भूमि।

शोरूम के पास स्वयं की पार्किंग नहीं होने से ग्राहक वाहन सीधे मार्ग पर खड़े कर देते हैं, जिससे दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है और हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई नहीं होने से संचालक के हौसले बुलंद हैं।

नगर पालिका द्वारा छोटे व्यापारियों को अस्थाई अनुमति देने के बाद बड़े शोरूमों ने भी सर्विस रोड और फुटपाथ पर स्थाई कब्जा कर लिया है। नगर पालिका और यातायात विभाग की उदासीनता से आदर्श मार्ग सहित प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदतर होती जा रही है।

  • जिम्मेदारों का कहना-

मामला संज्ञान में आया है, दिखवाता हूं। फुटपाथ पर अतिक्रमण मिलने पर नोटिस दिया जाएगा – *विश्वनाथ प्रताप सिंह, CMO धार*

यातायात थाना मोबाइल गाड़ी लगातार भ्रमण कर रही है, मार्ग पर वाहन खड़ा करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी – *प्रेम सिंह ठाकुर, यातायात थाना प्रभारी धार

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment