कोतवाली पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल: महाराष्ट्र में ढूंढ निकाली गई सीधी की किशोरी , परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां,  

---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज सीधी से

 

अमित पांडेय की रिपोर्ट

 

सीधी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे ‘अभियान मुस्कान’ के तहत सीधी पुलिस ने एक बड़ी मानवीय सफलता अर्जित की है। पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने कर्तव्य के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए जनवरी माह से लापता नाबालिग किशोरी को महाराष्ट्र के नांदेड़ से सकुशल बरामद किया है।

 

अभियान ‘मुस्कान’ के तहत मिली बड़ी कामयाबी,

 

उल्लेखनीय है कि गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष ‘अभियान मुस्कान’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र को सक्रिय किया। दिनांक 22 जनवरी 2026 से लापता किशोरी, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दिन-रात जुटी थीं, उसकी सटीक लोकेशन महाराष्ट्र में मिलते ही कोतवाली पुलिस ने बिना समय गंवाए दबिश दी और किशोरी को दस्तयाब करने में सफलता पाई।

 

मां की डांट से नाराज होकर गई थी किशोरी,

 

बरामदगी के बाद की गई पूछताछ में किशोरी ने भावुक होते हुए बताया कि वह घरेलू कामकाज को लेकर मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई थी और रोजी-रोटी की तलाश में महाराष्ट्र चली गई थी। कोतवाली पुलिस ने न केवल उसे बरामद किया, बल्कि उसकी उचित काउंसलिंग भी की ताकि वह पुनः मुख्यधारा से जुड़ सके।

 

भावुक हुए परिजन, कोतवाली पुलिस का जताया आभार,

 

थाना कोतवाली में जब किशोरी को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया, तो वहां का माहौल अत्यंत भावुक हो गया। परिजनों ने अपनी बेटी को वापस पाकर सीधी पुलिस और विशेषकर कोतवाली थाना टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ‘अभियान मुस्कान’ का वास्तविक उद्देश्य तब चरितार्थ हुआ जब बिछड़ी हुई बेटी अपने परिवार से मिली।

 

सराहनीय टीम,

 

निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय (थाना प्रभारी कोतवाली)

 

सहायक उप निरीक्षक राजमणि रजक,

 

प्रधान आरक्षक संजय मौर्य,

 

महिला प्रधान आरक्षक किरण मिश्रा,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment