कलेक्टर ने जनसुनवाई में 75 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, निराकरण के दिए निर्देश

---Advertisement---
  • आवेदकों को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करने पर जोर

अनूपपुर 03 नवंबर 2026/ कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त 75 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही कर आवेदकों को राहत पहुंचाने तथा समस्याओं का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में वार्ड क्रमांक 13 अनूपपुर निवासी गुड़िया कुशवाहा ने दिव्यांगता के कारण आवागमन की सुविधा के लिए ई-स्कूटर उपलब्ध कराने, ग्राम दुलहरा निवासी शिवकुमार साहू ने रोजगार उपलब्ध कराने तथा तहसील कोतमा के ग्राम बुढ़ानपुर निवासी जोगू चौधरी ने किसान सम्मान निधि योजना, राशन कार्ड एवं पेंशन योजना में नाम जुड़वाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम लहरपुर निवासी भूरेलाल राठौर ने देवालय स्थल की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराने तथा ग्राम करनपठार, तहसील पुष्पराजगढ़ निवासी शिवकुमार सिंह ने सियार के काटने से हुए उपचार पर राहत राशि दिलाने की मांग रखी।

इसी क्रम में ग्राम भोलगढ़ निवासी केदार गुप्ता ने बारिश से धान की फसल खराब होने पर मुआवजा दिलाने, ग्राम बरबसपुर तहसील अनूपपुर निवासी अयोध्या प्रसाद ने कृषि भूमि तक पहुंचने के लिए रास्ता उपलब्ध कराने, जैतहरी के वार्ड क्रमांक 15 निवासी बीसू राय ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा ग्राम कटकोना निवासी सूरज नामदेव ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने की मांग की। ग्राम गोंदी, पंचायत गोंदा निवासी सुग्रीव सिंह ने राशन पात्रता पर्ची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। जनसुनवाई में अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।

जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बलबीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment