- कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व
अनूपपुर 14 नवंबर 2026- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, अनूपपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।
जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत अनूपपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी तथा जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा की ओर से जारी आदेश में नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।











































