- न्यायोत्सव – विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत मैराथन/वाकाथन का आयोजित, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
माननीय मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री काशीनाथ सिंह महोदय जी के मार्गदर्शन एवं जिला न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विवेक शर्मा महोदय जी के निर्देशन में दिनांक 14 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे न्यायोत्सव – विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 15 नवंबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शहडोल द्वारा ”Run for Justice – Each Step Towards Legal Awareness” थीम पर मैराथन का आयोजन किया गया।
उक्त मैराथन का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना श्री काशीनाथ सिंह महोदय जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
उक्त मैराथन जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर जय स्तंभ होते हुए राजेंद्र टॉकीज अंबेडकर चौराहा से यू टर्न होकर पुनः जिला न्यायालय परिसर तक आयोजित हुई।
कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्री कमलेश कोल, जिला न्यायाधीश श्री कृष्णपाल सिंह, अपर कलेक्टर शहडोल श्री सरोधन सिंह, मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट श्री राजेंद्र सिंह सिंगार , अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सीता शरण यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती श्वेता परते तिवारी, श्रीमती नूतन रावते, श्रीमती प्रीति सिंह बघेल, श्री अरविंद मीणा, श्रीमती अभिसारिका माहुने , जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह परस्ते, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ श्री राकेश सिंह बघेल, उपाध्यक्ष श्री सतीश पाठक, रोटरी क्लब विराट से श्री नरेश कुमार सिंघल असिस्टेंट गवर्नर, श्री अशोक सराफ, श्री सुशील खोडियार, श्री दीपक मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष, डॉ कपिल मिश्रा सचिव, श्री शाहिद खान कोषाध्यक्ष, जिला खेल युवा कल्याण विभाग से ब्लॉक समन्वयक श्री अजय सोंधिया एवं अन्य अधिवक्तागण, अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया कर्मी, पैरालीगल वालंटियर, चिकित्सा विभाग की टीम एवं ट्रैफिक एवं पुलिस विभाग की टीम एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ मैराथन में भाग लेकर आमजन को विधिक जागरूकता, निःशुल्क विधिक सहायता एवं न्याय तक सुलभ पहुंच का संदेश दिया।

पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को प्रमाण-पत्र, मेडल एवं शील्ड प्रदान कर किया सम्मानित
मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों के मध्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग लिया।
पुरुष वर्ग के विजेता:
1. प्रथम स्थान – श्री सुरेन्द्र सिंह
2. द्वितीय स्थान – श्री सुशांत केवट
3. तृतीय स्थान – श्री दीपक यादव
महिला वर्ग की विजेता:
1. प्रथम स्थान – सुश्री महक बेगम
2. द्वितीय स्थान – सुश्री सादिया अंजुम
3. तृतीय स्थान – सुश्री खुशी केवट
उक्त सभी विजेताओं को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा प्रमाण-पत्र, मेडल एवं रोटरी क्लब विराट द्वारा पुरुष एवं महिला वर्ग में पृथक पृथक प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को कैश प्राइस प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
मैराथन का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं एवं न्याय तक सुलभ पहुंच के प्रति जागरूक करना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक विधिक जागरूकता का संदेश पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि न्याय की स्थापना एवं विधिक जागरूकता के प्रसार में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
”न्याय की ओर बढ़ाया गया प्रत्येक कदम, जागरूक एवं सशक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”










































