योगनिद्रा से जागेंगे श्रीहरि विष्णु, गूंजेगी शहनाई – ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अशोक शास्त्री

---Advertisement---

धार। चातुर्मास का समापन देवउठनी एकादशी के साथ होगा। इस दिन भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने की मान्यता है। इसके साथ ही विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत का मार्ग खुलता है।

मालवा के ज्योतिष गुरु डॉ. अशोक शास्त्री ने बताया कि चातुर्मास की शुरुआत 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी से हुई थी। इसका समापन 20-21 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर होगा। कार्तिक शुक्ल एकादशी को देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे से शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे तक रहेगी। गृहस्थ परंपरा में व्रत 20 नवंबर को और वैष्णव परंपरा में 21 नवंबर को रखा जाएगा।

इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा होती है और माता तुलसी का विवाह शालिग्राम से संपन्न कराया जाता है। व्रत का उद्यापन और अन्न-वस्त्र का दान शुभ माना जाता है।

डॉ. शास्त्री ने बताया कि 15 अक्टूबर 2026 से 21 फरवरी 2027 तक गुरु सिंह राशि में रहेंगे। इस कारण मध्यप्रदेश सहित गंगा-गोदावरी के मध्यवर्ती क्षेत्र में विवाह, गृहप्रवेश, देवप्रतिष्ठा जैसे शुभ कार्य निषिद्ध रहेंगे। 22 फरवरी से सभी शुभ कार्य शुरू होंगे।

*विवाह मुहूर्त:* फरवरी में 22, 23, 25, 27, 28, मार्च में 3, 9, 10, 14, अप्रैल में 16, 17, 18, 20, 22, 23, 27, मई में 2, 3, 7, 8, 9, 15, 16, 18, 20, 22, 24, 30, 31, जून में 5, 9, 11, 14, 16, 18, 20, 25, 26, 30 और जुलाई में 7, 9, 10, 11, 12 तारीख को हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

Leave a Comment