विश्व मधुमेह दिवस पर तलवाड़ा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ कई ग्रामीणों की जांच की गई

---Advertisement---
  • बदलती जीवनशैली और शारीरिक श्रम में कमी बीमारियों की बड़ी वजह-वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक जैन

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार।
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर धार जिले के प्रसिद्ध मधुमेह व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.अशोक जैन और डॉ.कनिष्क जैन के मार्गदर्शन में रविवार को जिले के तलवाड़ा स्थित शासकीय हाई स्कूल में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डॉ. अशोक जैन व कनिष्क जैन ने कुल 157 लोगों की स्वास्थ्य जांच की इनमें 14 लोगों में मधुमेह 37 में उच्च रक्तचाप और 41 लोगों में बीएमआई के आधार पर मोटापे की स्थिति पाई गई।

इस अवसर पर डॉ. अशोक जैन ने स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने और मधुमेह सहित अन्य बीमारियों से बचाव के तरीके बताए।

शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में जांच के ये नतीजे बताते हैं कि बदलती जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

आरएसएसडीआई रिसर्च सोसायटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया मध्य प्रदेश चैप्टर के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में मधुमेह रक्तचाप बीएमआई व मोटापे की निःशुल्क जांच की गई। कार्यक्रम में जिला कोऑर्डिनेटर डॉ.अशोक जैन डॉ. कनिष्क जैन के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। प्रोजेक्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से मधुमेह के कारणों लक्षणों बचाव और उससे होने वाली जटिलताओं की जानकारी दी गई।

जिला कोऑर्डिनेटर डॉ.अशोक जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक जीवनशैली में सुविधाएं बढ़ने के साथ शारीरिक श्रम लगातार कम होता जा रहा है पहले जिन कार्यों को करने में लोगों को पर्याप्त शारीरिक मेहनत करनी पड़ती थी अब वे मशीनों के माध्यम से आसानी से हो जाते हैं दूसरी ओर हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों की उपलब्धता मोबाइल का अत्यधिक उपयोग और मानसिक तनाव जैसी परिस्थितियां मोटापे की समस्या को बढ़ा रही हैं मोटापा आगे चलकर मधुमेह उच्च रक्तचाप और अन्य शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और मशीनों ने कामकाज को आसान बनाया है लेकिन इसके साथ ही शारीरिक निष्क्रियता और उससे जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा है देश में मोटापा मधुमेह उच्च रक्तचाप और मानसिक तनाव की बढ़ती समस्या इसी बदलती जीवनशैली का परिणाम है ऐसे में लोगों को अपनी दिनचर्या में शारीरिक श्रम और नियमित व्यायाम को फिर से स्थान देना होगा।

एमडी मेडिसिन व मधुमेह विशेषज्ञ डॉ.कनिष्क जैन ने बताया कि मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जो कई बार शुरुआती अवस्था में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी शरीर में मौजूद रहती है व्यक्ति स्वयं को स्वस्थ समझता रहता है जबकि उसका रक्त शर्करा स्तर बढ़ा हुआ हो सकता है इसलिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण बेहद जरूरी है।
उन्होंने संतुलित खानपान नियमित व्यायाम और समय-समय पर रक्त शर्करा और रक्तचाप की जांच कराने पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि समय रहते बीमारी की पहचान और जीवनशैली में जरूरी बदलाव कर मधुमेह से होने वाली गंभीर जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।।

शिविर के आंकड़ों में 157 लोगों में से 14 में मधुमेह, 37 में उच्च रक्तचाप और 41 में मोटापे की स्थिति मिलना स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और नियमित जांच की आवश्यकता को रेखांकित करता है विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को संदेश दिया कि बीमारियों से बचाव के लिए केवल दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय स्वस्थ दिनचर्या अपनाना भी जरूरी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

Leave a Comment