शहडोल परिवहन विभाग साहब गायब, दलालों का राज, बाबू भरोसे चल रहा है पूरा विभाग

---Advertisement---
  • वाहन मालिकों का फूटा गुस्सा परिवहन अधिकारी कभी कार्यालय में नहीं मिलते, सिर्फ VIP प्रोग्राम में दिखते हैं साहब

शहडोल।। शहडोल का परिवहन विभाग इन दिनों पूरी तरह लाचार और मजबूर नजर आ रहा है। विभाग में न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी बैठता है और न ही जनता की सुनवाई होती है। पूरा विभाग दलालों और बाबू भरोसे चल रहा है। वाहन मालिक सुबह से शाम तक कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन साहब का दर्शन ही नहीं हो रहा।

वाहन मालिकों का आरोप है कि परिवहन अधिकारी कभी भी कार्यालय पर नहीं मिलते। परमिट, फिटनेस, लाइसेंस, ट्रांसफर जैसे कामों के लिए लोग हफ्तों से भटक रहे हैं। काम के लिए आने पर एक ही जवाब मिलता है,साहब नहीं हैं, कल आना।

एक वाहन मालिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया,

हमारा ट्रक एक हफ्ते से खड़ा है, सिर्फ एक साइन के लिए। साहब के बिना काम नहीं हो रहा। रोज का हजारों का नुकसान हो रहा है।

दलालों का खुला खेल, बाबू ही बने साहब

विभाग में अधिकारी के न रहने से दलालों की चांदी हो गई है। बिना दलाल के कोई काम ही नहीं हो रहा। दलालों के माध्यम से ही फाइलें चल रही हैं और बाबू ही पूरे विभाग को चला रहे हैं। जो काम 200 रुपये में होना चाहिए, उसके लिए लोगों से हजारों वसूले जा रहे हैं।

जनता पूछ रही है – जब विभाग में अधिकारी ही नहीं है, तो यह विभाग चला कौन रहा है? क्या सरकार ने विभाग को दलालों के हवाले कर दिया है?

  • VIP प्रोग्राम में ही दिखते हैं साहब

वाहन मालिकों का सबसे बड़ा आरोप यह है कि परिवहन अधिकारी सिर्फ VIP प्रोग्राम होने पर ही नजर आते हैं। जब कोई मंत्री, नेता या बड़ा कार्यक्रम होता है, तो साहब पूरी टीम के साथ सड़क पर चेकिंग करते दिख जाते हैं। लेकिन आम जनता के काम के लिए कार्यालय में कभी नहीं बैठते।

  • जनता परेशान, सरकार मौन

रोज सैकड़ों लोग लाइसेंस, परमिट और फिटनेस के लिए परेशान हो रहे हैं। छात्र, किसान, ट्रक मालिक, बस मालिक सभी त्रस्त हैं। लेकिन विभाग की ओर से कोई जवाब नहीं।

जनता की मांग है कि परिवहन अधिकारी को कार्यालय में बैठने का समय तय किया जाए, दलालों पर लगाम लगाई जाए और विभाग में पारदर्शिता लाई जाए। वरना वाहन मालिकों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

शहडोल पूछ रहा है – साहब, आप हैं कहां?

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

Leave a Comment