गुजरात से 2 नाबालिग सकुशल दस्तयाब, वेंकटनगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर। पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर, थाना जैतहरी द्वारा दो अलग-अलग मामलों में लापता नाबालिग बालक एवं बालिका को गुजरात से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

जानकारी के अनुसार 26 जनवरी 2026 को 17 वर्ष 21 दिन के नाबालिग बालक तथा 28 जनवरी 2026 को 15 वर्ष 6 माह 25 दिन की नाबालिग बालिका के घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रकरणों में अपराध क्रमांक 42/2026 एवं 46/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर तलाश शुरू की गई।

 

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी नवीन कुमार तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमर वर्मा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

 

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी सहायता और सतत प्रयासों से नाबालिग बालिका को 25 फरवरी को तथा बालक को 26 फरवरी 2026 को विट्रीफाइड क्षेत्र रंगापारा (बेला), गुजरात से बरामद किया।

 

कार्यवाही में सुरेश कुमार अहिरवार, बलराम सिंह पैकरा, राजेन्द्र अहिरवार एवं पंकज मिश्रा का सहयोग रहा। दोनों नाबालिगों को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment