दुकान की सीमेंट शीट उखाड़कर चोरी का खुलासा, बिजुरी पुलिस ने आरोपी को दबोचा

---Advertisement---

दुकान की सीमेंट शीट उखाड़कर चोरी का खुलासा, बिजुरी पुलिस ने आरोपी को दबोचा

15 हजार रुपये के चोरी के सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी, नाबालिग आरोपी की पहचान गोपनीय

बिजुरी/अनूपपुर, 26 अगस्त। बिजुरी थाना क्षेत्र में दुकान की छत पर लगी सीमेंट शीट हटाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिग आरोपी मोहन सिंह गोंड़ सहित एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया करीब 15 हजार रुपये कीमत का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया है। बालिग आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरकेव्हीव्ही स्कूल रोड, पानी टंकी के पास बिजुरी निवासी संतोष शुक्ला की सीमेंट शीट से बनी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। 23 और 24 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने दुकान की छत पर लगी सीमेंट शीट को हटाकर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर फरियादी संतोष शुक्ला ने 24 अगस्त को थाना बिजुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

छत की शीट हटाकर दुकान में घुसे चोर

चोरों ने दुकान की छत की सीमेंट शीट हटाकर अंदर प्रवेश किया था। दुकान से 5 नग कॉपर बेंडिंग वायर रील, जिनका वजन करीब 4 किलोग्राम था, कूलर का एग्जॉस्ट फैन, एक सीलिंग फैन, कूलर मोटर का स्टेटर, मिनी कूलर एग्जॉस्ट फैन के दो स्टेटर तथा तीन सीलिंग फैन के स्टेटर चोरी किए गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई गई।

पूछताछ में चोरी का खुलासा

विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रकरण में शामिल मोहन सिंह गोंड़ पिता मैकू सिंह गोंड़ एवं एक अन्य आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया।

दूसरा आरोपी नाबालिग होने के कारण विधि से संघर्षरत बालक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई। पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई की है।

न्यायालय में पेश किए गए आरोपी

चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद होने के बाद पुलिस ने दोनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई पूरी की। बालिग आरोपी मोहन सिंह गोंड़ को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नाबालिग आरोपी के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में थाना बिजुरी प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह के नेतृत्व में प्रभाकर पटेल, उदय प्रजापति, सतीश मिश्रा, रामनिवास गुर्जर, मनोज उपाध्याय, रवि सिंह एवं साइबर सेल से पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment