अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

---Advertisement---

अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रामनगर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 5.03 लाख का मशरूका किया जब्त

रामनगर। अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मरवाही क्षेत्र से बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत लोड कर भलवाही की ओर जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों के साथ बरतराई बस्ती के पीछे खाली मैदान में घेराबंदी की। कुछ देर बाद बताए गए हुलिए का ट्रैक्टर पहुंचा, जिसे रोककर जांच की गई। जांच में ट्रॉली में लगभग तीन घन मीटर अवैध रेत लोड पाई गई। चालक ने अपना नाम लक्ष्मण यादव उर्फ रामा, निवासी चनाडोंगरी, थाना मरवाही, जिला जीपीएम (छत्तीसगढ़) बताया।

पुलिस ने बिना नंबर के सोनालिका ट्रैक्टर, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए तथा लगभग 3 हजार रुपए मूल्य की रेत सहित कुल 5 लाख 3 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(5) एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment