WCL द्वारा कोल इंडिया के स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
![]()
![]()
![]()
WCL द्वारा कोल इंडिया के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 28 नवंबर 2026 को भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में MCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री उदय कावले, MECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री आई. डी. नारायण, CIL के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बृजेश कुमार त्रिपाठी, निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) श्री बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री संदीप परांजपे, तकनीकी (संचालन/परियोजना एवं योजना) डॉ. अंजनी कुमार, इंडिपेंडेंट निदेशक, WCL श्री नरेंद्र कुमार पांडेय मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे तथा संचालन समिति के सदस्य गण श्री शिव कुमार यादव, श्री शरद धांडे, श्री आशीष मूर्ती, श्री एस. एच. बेग, श्री सी. जे. जोसफ एवं श्री एस. आर गबाले, वेलफेयर बोर्ड, स्टैंडिंग कमिटी आफ़ सेफ्टी इन माइंस श्री रमेश बल्लेवार, सेफ्टी बोर्ड तथा कौंसिल के सदस्य गण अतिथि के रूप में प्रमुखता से मंच पर उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे ने अपने विस्तृत एवं प्रेरणादायी वक्तव्य में WCL की 52 वर्षों की उत्कृष्ट कार्य-परंपरा, संगठन की निरंतर प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता तथा भावी चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे WCL को नए आयामों तक पहुँचाने के लिए इसी टीम भावना और समर्पण के साथ कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि WCL देश की कोयला आवश्यकताओं को पूर्ण करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने उत्पादन, ऑफ-टेक, पर्यावरण-अनुकूल खनन, श्रमिक कल्याण तथा डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में WCL की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए इस वर्ष के कोयला उत्पादन, प्रेषण तथा ओबी निष्कासन का टारगेट पूर्ण करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर बल दिया । उन्होंने सुरक्षा, पारदर्शिता, नवाचार और महिला सशक्तीकरण को भविष्य के लिए अनिवार्य बताया तथा इस दिशा में WCL के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर कोल इंडिया के अध्यक्ष श्री बी. साईंराम द्वारा भेजा गया सन्देश श्री इलियास हुसैन शेख द्वारा पढ़ा गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों MCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री उदय कावले, MECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री आई. डी. नारायण, CIL के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बृजेश कुमार त्रिपाठी ने कोल इंडिया तथा WCL कर्मियों को 52वें स्थापना दिवस की शुबकामनाएं देते हुए अपने विचार साझा किए । इस अवसर पर निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन), WCL श्री. बिक्रम घोष ने अपने उद्बोधन में कहा कि WCL की पिछले 52 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और देश की ऊर्जा सुरक्षा में उसके योगदान को रेखांकित करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके पूर्व संचालन समिति की ओर से श्री शिव कुमार यादव ने अपनी बात रखी ।
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही, संगठन में अपनी सेवाओं से दीर्घकालीन एवं प्रभावशाली योगदान देने वाले वरिष्ठ अधिकारियों को “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री इल्यास हुसैन शेख, महाप्रबंधक (उत्पादन), श्री जयंत एम. अल्करी, महाप्रबंधक (सी.एम.सी.), श्री ओ. वी. सुजीत सेन, महाप्रबंधक (सिविल), श्री एस. आर. गबाले, महाप्रबंधक (जनसंपर्क), श्री अक्शोय कुमार घोष, महाप्रबंधक (आई. ई. डी) तथा श्री अजय कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक (सामान्य प्रशासन) को प्रदान किया गया। वहीँ सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय महाप्रबंधक का अवार्ड श्री प्रशांत लोखंडे को दिया गया। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए श्रीमती रीना पांडे, अध्यक्षा, झंकार महिला मंडल, श्रीमती उन्नति दातार, अध्यक्षा, मेघा महिला मंडल, श्रीमती वसुधा प्रसाद, अध्यक्षा, सुरभि महिला मंडल, श्रीमती रेखा प्रसाद, अध्यक्षा, उज्जवला महिला मंडल तथा श्रीमती अंजुला मिश्रा अध्यक्षा सहेली महिला मंडल को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया । इसके अलावा कर्मियों एवं अधिकारीयों को सर्वश्रेष्ठ उपक्षेत्रीय प्रबंधक, सर्वश्रेष्ठ ओपनकास्ट खान प्रबंधक, सर्वश्रेष्ठ भूमिगत खान प्रबंधक, रेल डिस्पैच में
विशेष उपलब्धि, ब्रवेरी अवार्ड, अवार्ड फॉर फीमेल एम्प्लाइज, इंडिविजुअल एक्सीलेंस अवार्ड भी दिए गए । इस अवसर पर झंकार महिला मंडल की उपाध्यक्षाएँ, श्रीमती श्रुति परांजपे, श्रीमती किरण सिन्हा, श्रीमती सोनाली म्हेत्रे विशेष रूप से उपस्थित रही.
कार्यक्रम के दौरान खान सुरक्षा महानिदेशालय के खान सुरक्षा महानिदेशक श्री आर. टी. मांडेकर द्वारा वर्चुअल मोड़ में “सेफ्टी संवाद पोर्टल एवं सभी वरिष्ठ उपस्थितों के हाथों “साइबर सिक्युरिटी मैग्जीन” तथा “तेजस रिफलेक्शन” पत्रिका का विमोचन किया गया तदोपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में CIL, WCL, MCL, CCL, NCL, SECL के पूर्व अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक गण तथा निदेशाक गण की गरिमामई उपस्थिति रही । इस दौरान WCL के अधिकारी एवं कर्मचारी, WCL के हित धारक तथा संविदाकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













































