अमरकंटक में 37वीं विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 12-13 अप्रैल को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 300 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

---Advertisement---

 

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय 37वीं विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 12 एवं 13 अप्रैल (रविवार एवं सोमवार) को किया जाएगा । यह आयोजन सरस्वती शिक्षा परिषद , महाकोशल प्रांत , जबलपुर के मार्गदर्शन में संपन्न होगा ।

इस प्रतियोगिता में महाकोशल प्रांत के विभिन्न जिलों—शहडोल , उमरिया एवं अनूपपुर से लगभग 300 भैया-बहन (छात्र-छात्राएं) भाग लेंगे । प्रतिभागी दौड़ , लंबी कूद , ऊंची कूद , गोला फेंक एवं भाला फेंक जैसी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे ।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना , अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का विकास करना है । विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं । आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने , भोजन एवं खेल सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ।

 

प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे होगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबिका प्रसाद तिवारी (पूर्व अध्यक्ष – विशेष क्षेत्र प्राधिकरण अमरकंटक) करेंगे । मुख्य अतिथि के रूप में रोशन पनारिया (भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरकंटक) एवं विशिष्ट अतिथियों में ओम प्रकाश अग्रवाल (खंड संघ चालक पुष्पराजगढ़) , श्रीमती अर्चना सिंह पायक (प्राचार्य पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक) एवं डॉ. आर.पी. सारिवान (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक) शामिल रहेंगे ।

विद्यालय के प्राचार्य रोहित लाल त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न खेल एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है जिनमें विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हैं । उन्होंने अभिभावकों , क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment