ABVP अनूपपुर द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती, जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर बनाई गई विशाल मानव श्रृंखला ।

---Advertisement---

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अनूपपुर नगर इकाई द्वारा 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर अनूपपुर के एक्सीलेंस ग्राउंड में विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। इस अवसर पर नगर के सभी सम्माननीय नागरिक बंधु भगिनी के साथ-साथ विद्यालयों के छात्र-छात्र उपस्थित रहे,
विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही समाज में कई ऐसे रचनात्मक कार्य करते आया है जिसके माध्यम से समाज व युवा शक्ति के बीच राष्ट्रभक्ति का भाव दिखाई देता है।

साथ ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने अपनी अल्प आयु से ही अपनी पुरातन संस्कृति ,जल, जंगल ,जमीन पर्यावरण को बचाने के लिए 25 वर्ष की आयु में ही अपने प्राणों की बलिदानी दी है, निश्चित ही हम सभी युवाओं का यह कर्तव्य बनता है कि उनके जन्म जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए आज की युवा शक्ति के बीच राष्ट्रभक्ति का का भाव जागृत अत्यंत आवश्यक है।

यह मानव श्रृंखला सिर्फ एक रचनात्मक कला का प्रदर्शन नहीं अपितु भगवान बिरसा मुंडा जी के त्याग व बलिदान को समाज में जीवंत रखने का माध्यम है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

Leave a Comment