एनसीएल की पहल से सिंगरौली परिक्षेत्र के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर

---Advertisement---
  • एनसीएल के मल्टी स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का शुभारंभ

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की सीएसआर पहल के अंतर्गत सिंगरौली स्थित सीडब्ल्यूएस के आवासीय परिसर के निकट स्थित प्रशिक्षण केंद्र के मल्टी स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य सिंगरौली (मध्य प्रदेश) एवं सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) के युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत तीन वर्षों में 1,530 युवाओं को पांच ट्रेडों में प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट माइन सर्वेयर, लोडर ऑपरेटर (माइनिंग), फोर-व्हीलर सर्विस टेक्नीशियन तथा फ्रंटलाइन हेल्थ केयरगिविंग असिस्टेंट (महिलाओं के लिए विशेष) शामिल हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़े और वे विभिन्न क्षेत्रों में आजीविका के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के तहत प्रमाणित प्रशिक्षित उम्मीदवारों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी रखा गया है।

कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान एनसीएल के प्रबंधक (सीएसआर) श्री प्रशांत कुमार, सीडब्ल्यूएस की प्रबंधक (सीएसआर) सुश्री श्वेता कुमारी, नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक श्री शांतनु घोष, मोसाइक प्राइवेट लिमिटेड से श्री तरुण आनंद तथा अन्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र की तैयारियों एवं प्रथम बैच के समयबद्ध संचालन की समीक्षा की गई। प्रशिक्षुओं एवं प्रशिक्षण से जुड़े कर्मियों से संवाद कर कार्यक्रम के सुचारु क्रियान्वयन पर चर्चा की।

गौरतलब है कि एनसीएल अपनी सीएसआर पहलों के माध्यम से स्थानीय युवाओं के कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment