‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत सेवा, संवाद एवं सम्मान की गतिविधियां आयोजित

---Advertisement---

अनूपपुर 05 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ की गतिविधियों के तहत जिले में सेवा, संवाद एवं सम्मान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा अनूपपुर स्थित ममता बाल गृह में बच्चों से संवाद कर फल एवं अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। वहीं सीतापुर बरबसपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से संवाद कर फल वितरित किए गए।

इसी क्रम में विकासखंड जैतहरी के शारदा मंदिर परिसर में वृद्धजनों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवांकुर संस्था ह्यूमैनिटी केयर फैमिली वेलफेयर एंड हेल्थ सोसायटी द्वारा वृद्धजनों को श्रीफल, फल, फूल एवं मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए तथा युवाओं से बुजुर्गों की देखभाल एवं उनकी भावनाओं का सम्मान करने की अपील की।

कार्यक्रमों में जन अभियान परिषद के परामर्शदाता विक्रम सिंह, शारदा चौरसिया, शिवनी सिंह, कृष्णा देवी, ब्लॉक समन्वयक फत्ते सिंह, नवांकुर संस्था के सचिव पुष्पेंद्र नामदेव, सेक्टर 2 के परामर्शदाता दिलीप शर्मा सहित सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। जैतहरी में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र बबलू राठौर, द्रौपदी राठौर एवं देवमणि राठौर भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment