विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर आज सीएमडी बीसीसीएल श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां आयोजित विश्वकर्मा पूजा समारोहों एवं संबंधित गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रों में स्थापित देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा सभी के सुख-कल्याण, उन्नति एवं प्रगति की मंगलकामना की।
क्षेत्रीय कार्यक्रमों के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा नवाचार, सृजनात्मकता, रचनात्मकता एवं तकनीकी कौशल के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें अपने कार्यों के प्रति समर्पण, तकनीकी उत्कृष्टता एवं निरंतर प्रगति की भावना को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं श्रमिकों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए बीसीसीएल की प्रगति में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।
सीएमडी के क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान निदेशक (वित्त/मानव संसाधन) श्री राजेश कुमार, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री राजीव कुमार सिन्हा, कार्यकारी निदेशक (उत्पादन), सीआईएल श्री आनंद सहित संबंधित क्षेत्रों के महाप्रबंधक, मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य अधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।