राजभाषा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत बीसीसीएल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गृहिणियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

---Advertisement---

हिंदी दिवस के अवसर पर बीसीसीएल में 14 से 28 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों में विभिन्न प्रतियोगिताओं, साहित्यिक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज कोयला भवन मुख्यालय में कंपनी में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जीवनसंगिनियों/गृहिणियों के लिए ‘भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में नारी का योगदान’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की जीवनसंगिनियों/गृहिणियों ने सक्रियता और उत्साह के साथ भाग लिया तथा हिंदी के प्रति अपनी अभिरुचि, लेखन क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम की प्रारंभ  वीररस की प्रख्यात कवयित्री स्व  सुभद्रा कुमारी चौहान के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । तत्पश्चात उनके जीवन एवं साहित्यिक योगदान पर संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया और प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। उपस्थित अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि हिंदी हमारे विचारों और भावनाओं को सबसे सहज रूप से व्यक्त करने वाली भाषा है। गृहिणियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता से इस विचार को बल मिलेगा कि हिंदी केवल कार्यस्थल तक सीमित नहीं है, बल्कि घर-परिवार और सामाजिक जीवन में भी इसकी भूमिका उतनी ही महत्वपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि बीसीसीएल में 14 से 28 सितम्बर तक आयोजित किए जा रहे राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत बीसीसीएल मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रों में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े का समापन 28 सितंबर को समापन-सह-पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। इन आयोजनों का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हिंदी के विकास एवं व्यापक प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर वरीय प्रबंधक (सेल्स एंड मार्केटिंग) श्री देवकुमार वर्मा, प्रबंधक (मानव संसाधन/पीएफ एंड पेंशन) श्रीमती कुमारी वर्षा, वरीय अधिकारी (मानव संसाधन/राजभाषा) सुश्री सुमेधा भारती, अनुवादक (राजभाषा) श्री अनिरुद्ध नोनिया, श्रीमती वंदना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment