जंगलों में हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में सतर्कता, वन विभाग ने जारी की सूचना

---Advertisement---

 

कोई आंचल समाचार के लिए रिपोर्टर से सीधा – अग्रवाल

 

अनूपपुर जिले के वन क्षेत्रों में एक बार फिर हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने रविवार 05 अप्रैल 2026 को हाथियों के विचरण को लेकर सूचना जारी करते हुए ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन हाथियों का एक समूह वन परिक्षेत्र राजेंद्रगाम के तुलरा बीट अंतर्गत चरकूमर और बंराझ गांव के बीच स्थित आमादलान जंगल में पहुंचकर विचरण करते हुए विश्राम कर रहा है। वहीं एक अन्य हाथी वन परिक्षेत्र, थाना एवं तहसील अनूपपुर के भोलगढ़ और खांडा गांव के बीच स्थित जंगल क्षेत्र में देखा गया है, जहां वह फिलहाल विश्राम की स्थिति में है।

 

वन विभाग द्वारा आसपास के गांवों के लोगों को सचेत करते हुए जंगल की ओर अनावश्यक रूप से न जाने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथियों की गतिविधियों की सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

 

वन अमले की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और स्थिति की निगरानी कर रही है। वन विभाग का कहना है कि हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति उत्पन्न न हो।

 

यह जानकारी वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल द्वारा संकलित कर जारी की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

Leave a Comment