अनूपपुर,11 मार्च 2026/ मंगलवार को शासकीय महाराजा मार्तण्ड महाविद्यालय कोतमा में महाविद्यालय के विज्ञान अध्ययन एवं नवाचार क्लब द्वारा मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद,भोपाल से उत्प्रेरित एवं प्रायोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “विकसित भारत के लिए वैज्ञानिक स्वभाव का महत्व” विषय पर विज्ञान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता सुश्री कृति मरावी के पर्यवेक्षण में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के 37 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने अपने निबंधों के माध्यम से वैज्ञानिक स्वभाव की आवश्यकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास तथा विकसित भारत के निर्माण में उसकी भूमिका पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम आयोजन में विज्ञान संकाय के श्री मोहम्मद मोबीन तथा सुश्री कृति मरावी तथा विज्ञान अध्ययन एवं नवाचार क्लब के प्रभारी डॉ. बीरेन्द्र सिंह का उल्लेखनीय सहयोग रहा।






