22 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

---Advertisement---

22 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
वेंकटनगर पुलिस की कार्रवाई, मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा पर शराब परिवहन पर शिकंजा

अनूपपुर। जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत वेंकटनगर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस को कस्बा भ्रमण के दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अनूपपुर की ओर से छत्तीसगढ़ की दिशा में अवैध रूप से शराब ले जा रहा है। सूचना के आधार पर ग्राम कदमसरा मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान आई-स्मार्ट स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG12AQ1027 को रोककर जांच की गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इतवार सिंह (30) निवासी ग्राम बेतलो, थाना पसान, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) बताया। तलाशी में उसके बैग और बोरी से कुल 126 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 22.68 लीटर और कीमत 17,010 रुपये आंकी गई। साथ ही करीब 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी वेंकटनगर प्रवीण कुमार साहू की प्रमुख भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment