जनकपुर-कोटाडोल में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक जनसमस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

---Advertisement---

जनकपुर-कोटाडोल में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

जनसमस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

जनकपुर/कोटाडोल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर और कोटाडोल की संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक जनकपुर में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों और आगामी जनआंदोलनों की रूपरेखा को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विस्तार से विचार विमर्श किया।
बैठक में स्मार्ट मीटर वापस करो अभियान, बढ़ते बिजली बिल, लगातार बिजली कटौती, महंगाई और पंचायतों में 100 रुपये कर वसूली जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाये गये

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन समस्याओं का सीधा असर ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने जनहित से जुड़े इन विषयों को लेकर आने वाले दिनों में चरणबद्ध आंदोलन करने की बात कही।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव के दौरान किये गये वादों को पूरा करने के बजाय आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। बिजली के बढ़ते बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में असंतोष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठायेगी और जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि जनकपुर, कोटाडोल सहित दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों की जनता पहले से ही मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। ऐसे में बिजली कटौती, बढ़े हुए बिजली बिल और नये करों का अतिरिक्त बोझ जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने और उन्हें शासन प्रशासन के सामने मजबूती से उठाने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रभारी रवि प्रताप सिंह ने संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच जाएंगे और स्थानीय समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करेंगे।
बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई के कारण आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। सरकार को आम लोगों को राहत देने के लिये ठोस कदम उठाने चाहिये

इस अवसर पर कोटाडोल ब्लॉक प्रभारी अवधेश सिंह, रामप्रकाश मानिकपुरी, रामू सिंह, संजू गुप्ता, विनीत सिंह, लालसाय बैगा, सौरव सिंह, दिलकरन, शिवम् प्यासी, शहबाज़, कमल जोगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

बैठक के समापन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आगामी दिनों में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को गति देने का संकल्प लिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment