वोट चोरी के आरोप और SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC का पुतला फूंका
कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर मतदाता अधिकारों और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की उठाई मांग

मनेन्द्रगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के नेतृत्व में सोमवार को मतदाता सूची, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित धरना स्थल पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इसके बाद कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और घेराव कर निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मतदाता सूची में पारदर्शिता, SIR की प्रक्रिया में जवाबदेही और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर विपक्ष तथा आम मतदाताओं की ओर से उठाये जा रहे सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना चाहिये
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया पर जनता का विश्वास सर्वोपरि है। मतदाता सूची, SIR और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों का समाधान पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता अधिकारों की रक्षा के मुद्दे को आगे भी उठाती रहेगी। मनेन्द्रगढ़ विधानसभा प्रत्याशी रमेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता है। यदि मतदाता चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठा रहे हैं तो उन सवालों को गंभीरता से सुना जाना चाहिये। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई
जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि SIR एवं मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर कांग्रेस की मांग है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित ना हो और पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संचालित की जाये
जिला महामंत्री रफीक मेमन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आना चाहिये।
जिला महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिये कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने महिलाओं सहित प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखने की मांग की
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखना है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर जवाबदेही और पारदर्शिता की आवश्यकता जताई
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर के अध्यक्ष अंकुर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं को SIR और मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया की पर्याप्त जानकारी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है ताकि कोई पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित ना हो। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटाडोल के अध्यक्ष रामू सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची में पारदर्शिता और निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिये।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में किसी प्रकार का संदेह नहीं रहना चाहिये। इसके लिये प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाये रखना आवश्यक है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खड़गवां के अध्यक्ष युधिष्ठिर कमरों ने कहा कि मतदाता अधिकारों की रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित से जुड़े इन मुद्दों को आगे भी उठाती रहेगी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष रामनरेश पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता सूची से संबंधित विषयों को लेकर जागरूकता और पारदर्शिता जरूरी है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम प्रक्रिया के दौरान प्रभावित नहीं होना चाहिये। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र एवं मतदाता अधिकारों के समर्थन में नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से विरोध आगे भी जारी रहेगा
गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर SIR-2026 के तहत मतदाता सूची से संबंधित सेवाएं, नाम खोजने और चुनावी सूची डाउनलोड करने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं



































































