संगीत से शुरू हुआ सफर, अब पुलिस बैंड में चयन से बढ़ाया कोतमा का गौरव

---Advertisement---

संगीत से शुरू हुआ सफर, अब पुलिस बैंड में चयन से बढ़ाया कोतमा का गौरव

कोतमा। नगर के वार्ड क्रमांक 2 आजाद चौक निवासी शांति कुमार उर्फ लकी जैन का मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 में चयन हुआ है। पुलिस विभाग में चयन की खबर मिलते ही परिवार, समाज और नगर में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों एवं नगरवासियों द्वारा उनके घर पहुंचकर लगातार बधाई दी जा रही है

लकी जैन ने कुछ वर्ष पूर्व कोतमा में संगीत के क्षेत्र में एक छोटी-सी शुरुआत की थी। संगीत के प्रति उनकी रुचि और लगन धीरे-धीरे जुनून में बदल गई। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने निरंतर मेहनत और अभ्यास जारी रखा। अपने हुनर और समर्पण के दम पर संगीत के क्षेत्र में पहचान बनाई और अब मध्यप्रदेश पुलिस के बैंड में चयनित होकर सफलता की नई ऊंचाई हासिल की है।
लकी जैन के जीवन का सफर संघर्षों से भरा रहा है। छोटी उम्र में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। इसके बाद उनकी मां ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए बच्चों की परवरिश की और उन्हें शिक्षा दिलाई। परिवार की चुनौतियों के बीच लकी ने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और संगीत के प्रति अपनी लगन को लगातार आगे बढ़ाते रहे।

लकी जैन की मेहनत, लगन और संगीत के प्रति समर्पण का परिणाम अब पुलिस कांस्टेबल (बैंड) के रूप में चयन के रूप mमें सामने आया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में उत्साह का माहौल है, वहीं नगरवासियों में भी खुशी है। लोगों का कहना है कि संघर्षों के बीच अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर लकी ने सफलता हासिल कर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment