बीसीसीएल कल्याण बोर्ड ने किया बस्ताकोला क्षेत्र का दौरा, क्रेच से लेकर अस्पताल तक सुविधाओं का जायजा

---Advertisement---

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के कॉरपोरेट स्तरीय कल्याण बोर्ड के सदस्यों ने आज बस्ताकोला क्षेत्र का दौरा कर कर्मचारियों के लिए उपलब्ध विभिन्न कल्याणकारी सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण दल ने क्षेत्र के क्रेच, पिट-हेड, जल फिल्ट्रेशन प्लांट, कोलियरी डिस्पेंसरी एवं क्षेत्रीय अस्पताल तिसरा में उपलब्ध सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना का जायजा लिया।

निरीक्षण दल में श्री निताई महतो (BCKU); श्री अशोक कुमार साव (BCMU); श्री एस.एस. डे (KIMP); श्री संजीत सिंह (JMS); श्री भवानी बंद्योपाध्याय (UCWU) तथा श्री के.के. सिंह (ABKMS/DCKS) शामिल रहे। मुख्यालय की ओर से विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती किरण रानी नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में स्वच्छता, साफ-सफाई, मरम्मत कार्यों एवं कॉलोनी की आधारभूत संरचना को और बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। सदस्यों ने उपलब्ध सुविधाओं को अधिक सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के सुझाव भी दिए। इस दौरान कर्मचारी कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं के निरंतर विकास एवं रखरखाव के महत्व पर भी बल दिया गया। सदस्यों ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का समग्र रूप से अवलोकन किया और उपलब्ध कल्याणकारी सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर बस्ताकोला क्षेत्र की ओर से महाप्रबंधक श्री अरिंदम मुस्तफी, अवर महाप्रबंधक श्री मनोतोश कुंडू, क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री रति मोहन शर्मा तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

इस प्रकार के निरीक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कल्याणकारी सुविधाओं की समीक्षा करने तथा उनमें निरंतर सुधार की संभावनाओं को चिह्नित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे कार्यस्थल, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आवासीय परिसरों में बेहतर सुविधाएं विकसित करने और कर्मचारी कल्याण के प्रयासों को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment