वककांश रेता कारोबारी साबो क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का बड़ा खेल

---Advertisement---

शहडोल( दीपक द्विवेदी )जिले के साबो अमलाई थाना क्षेत्र का शांत और प्राकृतिक खूबसूरती से समृद्ध साबो इलाका इन दिनों रेत के अवैध कारोबार का प्रमुख केंद्र बन चुका है। साबो क्षेत्र से सटे सोन नदी और नरगढा नाला के तटीय हिस्सों में अवैध रेत उत्खनन का काम पूरी रफ्तार से जारी है। अमलाई थाना क्षेत्र के सक्रिय रेत कारोबारी साबो क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं, जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी असंतोष व्यापत है।

  • साबो की नदियों पर गहराया अस्तित्व का संकट

साबो क्षेत्र की जीवनदायिनी मानी जाने वाली सोन नदी और नरगढा नाला अब अवैध खनन की भेंट चढ़ रहे हैं।
देर रात से तड़के सुबह तक उत्खनन: साबो क्षेत्र में देर रात ढलते ही जैसी भारी ट्रैक्टरों नदी के तटों पर सक्रिय हो जाती हैं।”
सड़कों पर दौड़ते वककाश वाहन: साबो की मुख्य सड़कों से होकर रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर,अवैध रेत लेकर गुजरते हैं, जिससे ग्रामीण सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।
जलस्तर में भारी गिरावट: अत्यधिक और गहरे खनन की वजह से साबो और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भू-जल स्तर तेजी से गिर रहा है, जिससे भविष्य में भीषण पेयजल संकट की आशंका जताई जा रही है।

  • साबो के ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल

साबो क्षेत्र के स्थानीय निवासियों का कहना है कि अवैध उत्खनन से क्षेत्र का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है। बार-बार ध्यान आकर्षित कराए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में निराशा और नाराजगी है। साबो निवासियों की मांग: “हमारे साबो क्षेत्र की नदियों से लगातार रेत निकाली जा रही है, लेकिन प्रशासनिक अमला मूकदर्शक बना हुआ है। यदि शासन-प्रशासन ने साबो में चल रहे इस अवैध उत्खनन पर तुरंत रोक नहीं लगाई, तो क्षेत्र के ग्रामीण चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।”

  • बड़ा सवाल: कब जागेगा खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन?

साबो क्षेत्र से दिन-रात गुजरती अवैध रेत की गाड़ियां प्रशासनिक निगरानी पर सवालिया निशान लगा रही हैं। अब देखना यह होगा कि क्या अमलाई थाना पुलिस और जिला खनिज विभाग की टीम साबो क्षेत्र में जांच अभियान चलाकर इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाती है या यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment