थाना रामनगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 29.10.2026 को रामनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 62,000 रुपये है, बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति नीले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर फूलसाय दफाई, पौराधार की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना रामनगर पुलिस द्वारा स्वतंत्र साक्षियों को साथ लेकर विसर्जन कुंड के पास फूलसाय दफाई, पौराधार में घेराबंदी की गई।
कुछ समय पश्चात मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति नीले रंग का बैग लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम होरीदास चौधरी पिता स्व. बरनू चौधरी, निवासी ग्राम छलकाटोला, थाना रामनगर, जिला अनूपपुर बताया।
आरोपी के कब्जे में मिले नीले रंग के बैग की विधिवत तलाशी लेने पर उसके अंदर सफेद पॉलीथिन में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर गांजे का कुल वजन 1.260 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 62,000 रुपये है।
पुलिस द्वारा बरामद गांजे को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 299/2026, धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी थाना रामनगर रामप्रसाद प्रजापति,अमित पटेल, राहुल प्रजापति, सनत द्विवेदी, सीमा तिवारी, अनुराग सिंह, अनुराग भार्गव एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






































































