विकास” के नाम पर अदानी प्रोजेक्ट केवई नदी का घोंट रहा गला: राम जी रिंकू मिश्रा

---Advertisement---

“विकास” के नाम पर अदानी प्रोजेक्ट केवई नदी का घोंट रहा गला: राम जी रिंकू मिश्रा

केवई नदी पर जगह-जगह बनाई जा रहे मिनी बैराज के खिलाफ भड़का जनाक्रोश; जल सत्याग्रह पर उतरे युवा

3200 मेगावाट प्लांट के लिए जीवनदायिनी नदी पर मिनी बैराज निर्माण का विरोध, प्रशासन-सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल

कोतमा/अनूपपुर। विधानसभा कोतमा क्षेत्र के छतई, मंटोलिया व उमरदा में अदानी ग्रुप द्वारा स्थापित किए जा रहे 3200 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट को लेकर अब हालात विस्फोटक होते जा रहे हैं। क्षेत्र की जीवनदायिनी केवई नदी में कथित रूप से जगह-जगह बनाए जा रहे मिनी बैराजों के खिलाफ युवाओं और ग्रामीणों का आक्रोश सड़क से नदी तक पहुंच गया है। “केवई बचाओ आंदोलन” के बैनर तले बुधवार को चंगेरी में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राम जी रिंकू मिश्रा के नेतृत्व में युवाओं ने नदी में उतरकर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। इस पूरे मामले में जिला पंचायत सदस्य राम जी रिंकू मिश्रा ने खुले शब्दों में कहा कि विकास” के नाम पर अदानी प्रोजेक्ट केवई नदी का गला घोंट रहा जो हम कतई नहीं होने देंगे आंदोलनकारियों का आरोप है कि उद्योगपति और प्रशासन की मिलीभगत से नदी के प्राकृतिक प्रवाह को रोककर पूरे क्षेत्र को आने वाले जल संकट की आग में झोंका जा रहा है।

गांवों में बन रही जल संकट की स्थिति

ग्रामीणों का कहना है कि जिस केवई नदी के सहारे पूरे क्षेत्र की प्यास बुझती है, आज उसी नदी को पावर प्लांट की जरूरतों के लिए बांधने की तैयारी की जा रही है। नदी में बनाए जा रहे मिनी बैराजों के कारण निचले हिस्सों तक पानी पहुंचना कम हो गया है और कई गांवों में जल संकट की स्थिति बनने लगी है। सवाल यह है कि आखिर किसकी अनुमति से नदी के सीने पर ये अवरोध खड़े किए जा रहे हैं?
सबसे बड़ा आरोप यह है कि पावर प्लांट की जनसुनवाई के दौरान केवई नदी से पानी लेने या मिनी बैराज निर्माण का कोई खुलासा नहीं किया गया था। उस समय दावा किया गया था कि प्लांट के लिए सोन नदी से पाइपलाइन के जरिए पानी लाया जाएगा। लेकिन अब जमीन पर जो तस्वीर सामने आ रही है, उसने जनसुनवाई की पारदर्शिता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि “एक दिखाया गया, दूसरा किया जा रहा है।”

आंदोलनकारी युवाओं ने यह भी आरोप लगाया कि उद्योग लगाने के नाम पर स्थानीय बेरोजगारों को सपने दिखाए गए, लेकिन रोजगार देने के बजाय क्षेत्र के युवाओं को दरकिनार कर दिया गया। अब स्थिति यह है कि पानी भी जाएगा और रोजगार भी नहीं मिलेगा। इसी दोहरी मार ने युवाओं को आंदोलन के लिए मजबूर कर दिया है। क्षेत्र में चर्चा इस बात की भी है कि आखिर प्रशासन और जनप्रतिनिधि अब तक मौन क्यों हैं? क्या जनता की प्यास से ज्यादा जरूरी उद्योगपतियों के हित हो गए हैं? ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते केवई नदी को बचाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले वर्षों में पूरा इलाका बूंद-बूंद पानी के लिए तरस सकता है।

लड़ाई पानी की नहीं,भावी पीढ़ियों के अस्तित्व की

सबसे बड़ा सवाल अब सरकार और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठ रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को कोतमा विधायक एवं राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के घर में हो रहे विवाह समारोह में पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मुख्यमंत्री केवई नदी में बनाए जा रहे मिनी बैराजों पर रोक लगाने का आदेश देंगे या फिर इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साध ली जाएगी। ग्रामीणों और आंदोलनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि केवई नदी के प्रवाह से छेड़छाड़ बंद नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा। लोगों का कहना है कि यह लड़ाई केवल पानी की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व की लड़ाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 13, 2026

October 13, 2026

मैनपाट में 15 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल, ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में जुटेंगे संगीत और नृत्य के दीवाने शाम 6 बजे से शुरू होगा रंगारंग आयोजन, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र; विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार मैनपाट। नवरात्रि के उत्साह, पारंपरिक गरबा-डांडिया की उमंग और आधुनिक संगीत के संगम के बीच मैनपाट में 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट में शाम 6 बजे से शुरू होगा। आयोजन में गरबा-डांडिया, लाइव म्यूजिक, डीजे, रैप, नृत्य प्रतियोगिताओं और आकर्षक पुरस्कारों के माध्यम से प्रतिभागियों एवं दर्शकों को मनोरंजन का विशेष अवसर मिलेगा। पिछले आयोजन की सफलता के बाद इस बार कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की गई है। आयोजकों का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन को एक मंच पर लाकर नवरात्रि के उत्सव को यादगार बनाना है। आयोजन में मैनपाट सहित आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। लाइव बैंड और डीजे की धुनों पर थिरकेंगे प्रतिभागी ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में संगीत की विविध प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन में ‘रंग-राग’ लाइव बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति देगा, जबकि डीजे हर्ष की धुनों पर प्रतिभागियों को गरबा और डांडिया का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही दादा 22_11 की रैप प्रस्तुति कार्यक्रम में आधुनिक संगीत का रंग जोड़ेगी। पारंपरिक गुजराती गरबा की लय, डांडिया की ताल और डीजे के संगीत के बीच आयोजन स्थल पर उत्सवी माहौल तैयार करने की योजना है। रंग-बिरंगी रोशनी, सुसज्जित मंच और संगीत की प्रस्तुतियां शाम को खास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकार रहेंगे आकर्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा यानी छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रामायण के कलाकार विवेक चंद्रा की मौजूदगी और प्रस्तुति को लेकर भी आयोजकों ने विशेष आकर्षण रखा है। कार्यक्रम की मेजबानी और मनोरंजन की जिम्मेदारी मॉमिता गांगुली संभालेंगी। उनकी प्रस्तुति के साथ संगीत, नृत्य और मंचीय गतिविधियों को मनोरंजक बनाने की तैयारी की गई है। आयोजन को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि दर्शकों को एक ही स्थान पर पारंपरिक उत्सव के साथ आधुनिक मनोरंजन का अनुभव मिल सके। बेस्ट कपल और बेस्ट डांस ग्रुप प्रतियोगिता में दिखेगी प्रतिभा कार्यक्रम में केवल संगीत और नृत्य का आनंद ही नहीं मिलेगा, बल्कि प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए बेस्ट कपल, बेस्ट डांस ग्रुप और बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाएगी। विशेष रूप से बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक सजावट देखने को मिलेगी। आयोजकों का कहना है कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य लोगों को नृत्य, संगीत और पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना तथा उन्हें अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। बच्चे, युवा, कपल और समूह अपनी प्रतिभा के माध्यम से आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे। फूड काउंटर और हाईटेक लाइटिंग की रहेगी व्यवस्था कार्यक्रम में खानपान की सुविधा के लिए फेस्टिव फूड एवं बेवरेज काउंटर लगाए जाएंगे। वहीं, मंचीय प्रस्तुतियों को आकर्षक बनाने के लिए हाईटेक इवेंट प्रोडक्शन, संगीत और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ दर्शकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। परिवार और दोस्तों के साथ आने वाले लोगों को एक उत्सवी वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। पारंपरिक डांडिया और आधुनिक डीजे संगीत का मेल इस आयोजन को खास बनाने की तैयारी का हिस्सा है। डॉ. डी.के. सोनी टाइटल स्पॉन्सर, डीपीएस स्कूल भी सहयोगी इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर डॉ. डी.के. सोनी हैं। डीपीएस स्कूल, अंबिकापुर स्पॉन्सर्ड बाय के रूप में जुड़ा है, जबकि तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट आयोजन का वेन्यू पार्टनर है। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। सिंगल टिकट 300 और फैमिली टिकट 1000 रुपये कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सिंगल टिकट 300 रुपये तथा फैमिली टिकट 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। टिकट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए आयोजकों ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। टिकट बुकिंग एवं संपर्क: 9770629106, 9232724423, 7987909522, 7869307571, 9340337944 और 9424191916। आयोजकों ने मैनपाट और आसपास के क्षेत्र के लोगों से परिवार एवं मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ संगीत, नृत्य, पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का ऐसा मंच बनेगा, जहां लोग नवरात्रि के उल्लास का आनंद उठा सकेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी – आयोजन: तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2 – दिनांक: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार – समय: शाम 6 बजे से – स्थान: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट, छत्तीसगढ़ – मुख्य आकर्षण: गरबा-डांडिया, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं – होस्ट एवं एंटरटेनर: मॉमिता गांगुली – लाइव बैंड: रंग-राग – डीजे: हर्ष – टिकट दर: सिंगल 300 रुपये, फैमिली 1000 रुपये – टाइटल स्पॉन्सर: डॉ. डी.के. सोनी – वेन्यू पार्टनर: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट

October 13, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment