एक पेड़ मां के नाम: जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पखवाड़े में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

---Advertisement---

एक पेड़ मां के नाम: जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पखवाड़े में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जमुना कालरी/अनूपपुर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पखवाड़े एवं स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शनिवार को विकासखंड अनूपपुर के सेक्टर क्रमांक-04, जमुना कालरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति पसान के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आंवला एवं अमरूद के पौधे रोपे तथा स्वैच्छिक सेवा और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृत्व के सम्मान, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करने का संदेश देता है। प्रत्येक नागरिक यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। साथ ही स्वैच्छिकता शपथ लेकर समाजहित में निरंतर सेवा कार्य करने तथा जनभागीदारी से सामाजिक विकास को गति देने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष विजय जायसवाल, संस्था की सदस्य एवं परामर्शदाता शिवानी सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता निभाई। सभी ने अधिक से अधिक लोगों से पौधारोपण अभियान से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक स्थापना दिवस पखवाड़ा एवं स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिलेभर में जनजागरूकता, पौधारोपण, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment