तीर्थस्थलों के बेहतर प्रबंधन पर अमरकंटक में मंथन, अनूपपुर के पुजारी होंगे शामिल

---Advertisement---
  • अमरकंटक में 29 नवंबर को देवस्थानों एवं तीर्थों के प्रबंधन पर होगी विशेष संगोष्ठी
  • अनूपपुर के पंडीत आलोक नारायण द्विवेदी को मध्यप्रदेश तीर्थ-स्थान एवं मेला प्राधिकरण ने भेजा आमंत्रण
  • प्रदेशभर के पुजारियों की मौजूदगी में तीर्थस्थलों के प्रबंधन और प्रशिक्षण पर होगा मंथन

अनूपपुर। धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी अमरकंटक में आगामी 29 नवंबर को देवस्थानों एवं तीर्थस्थलों के प्रबंधन तथा पुजारी प्रशिक्षण को लेकर एक दिवसीय महत्वपूर्ण संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। मध्यप्रदेश शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश तीर्थ-स्थान एवं मेला प्राधिकरण, भोपाल द्वारा आयोजित इस संगोष्ठी में अनूपपुर जिले की भी सहभागिता रहेगी। अनूपपुर के पुरानी बस्ती, वार्ड क्रमांक 13 निवासी पंडीत गोविंद नारायण द्विवेदी के सुपुत्र पंडीत आलोक नारायण द्विवेदी को प्राधिकरण की ओर से औपचारिक आमंत्रण भेजकर संगोष्ठी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। मध्यप्रदेश तीर्थ-स्थान एवं मेला प्राधिकरण, भोपाल द्वारा 6 नवंबर को जारी आमंत्रण पत्र में पंडीत आलोक नारायण द्विवेदी को संबोधित करते हुए संगोष्ठी में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है। पंडीत आलोक नारायण द्विवेदी अनूपपुर नगर की पुरानी बस्ती, वार्ड क्रमांक 13 के निवासी हैं तथा धार्मिक क्षेत्र में पुजारी के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

प्राधिकरण की ओर से उन्हें आमंत्रित किया जाना जिले के धार्मिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों की सहभागिता के लिहाज से महत्वपूर्ण है। संगोष्ठी का प्रमुख विषय देवस्थानों एवं तीर्थों का प्रबंधन तथा पुजारी प्रशिक्षण रखा गया है। इसमें धार्मिक स्थलों के सुव्यवस्थित संचालन, पूजा-अर्चना की व्यवस्थाओं, धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और तीर्थस्थलों से जुड़े पुजारियों की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, धार्मिक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने और पुजारियों को प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर भी चर्चा होगी। प्राधिकरण द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार संगोष्ठी 29 नवंबर को अमरकंटक स्थित कल्याण आश्रम में आयोजित होगी। सुबह 8 से 10 बजे तक जलपान एवं पंजीयन होगा। सुबह 10 बजे तक दीप प्रज्ज्वलन के बाद 10 से 11 बजे तक प्रथम सत्र आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 से 1 बजे तक द्वितीय सत्र होगा।

इसके बाद भोजन अवकाश रहेगा। दोपहर 2 से 3 बजे तक तृतीय सत्र और 3 से 4 बजे तक समापन सत्र निर्धारित किया गया है। शाम 4 से 5 बजे तक चाय का कार्यक्रम रहेगा। मां नर्मदा के उद्गम स्थल के रूप में देशभर में प्रसिद्ध अमरकंटक का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व विशेष है। यहां स्थित मंदिरों, आश्रमों और तीर्थस्थलों में वर्षभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है। ऐसे में देवस्थानों के बेहतर प्रबंधन और पुजारियों के प्रशिक्षण को लेकर यहां संगोष्ठी आयोजित किया जाना महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक स्थलों से जुड़े लोगों को अपने अनुभव साझा करने और व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा। प्राधिकरण ने आमंत्रित प्रतिभागियों से कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचकर पंजीयन कराने तथा संगोष्ठी में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment