- राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांग जोशी ने सराही युवा मोर्चा जिला एमसीबी की कार्यप्रणाली, प्रदेश कार्यसमिति में प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
- रायपुर में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में जिले के संगठनात्मक और रचनात्मक कार्यों की दिखी झलक
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने भी की सराहना
मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर (एमसीबी) के लिये गौरव और उत्साह का अवसर उस समय आया जब रायपुर में आयोजित युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में जिले की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी को राष्ट्रीय नेतृत्व और वरिष्ठ भाजपा नेताओं की सराहना मिली। प्रदर्शनी के माध्यम से जिले में युवा मोर्चा द्वारा संचालित संगठनात्मक गतिविधियों, विभिन्न अभियानों और रचनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांग जोशी के रायपुर प्रवास के दौरान आयोजित प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों ने अपने अपने संगठनात्मक कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस आयोजन में जिला एमसीबी की प्रदर्शनी ने विशेष ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांग जोशी, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं और अतिथियों ने जिले के कार्यों की जानकारी ली।
इस दौरान अतिथियों को जिला एमसीबी में युवा मोर्चा द्वारा किये जा रहे संगठन विस्तार, युवाओं को संगठन से जोड़ने के प्रयासों, विभिन्न जनहितकारी अभियानों तथा रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया गया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत कार्यों के माध्यम से जिले के युवा मोर्चा की सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को सामने रखा गया। वरिष्ठ नेताओं ने प्रदर्शित गतिविधियों की सराहना करते हुए जिले में संगठन के लिये किये जा रहे प्रयासों को उत्साहवर्धक बताया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से मिली प्रशंसा को जिला एमसीबी युवा मोर्चा के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह सम्मान केवल प्रदर्शनी तक सीमित नहीं बल्कि जिले के प्रत्येक जिला और मंडल पदाधिकारी और उन कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है जो संगठन की विचारधारा और कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिये लगातार सक्रिय हैं।जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं द्वारा जिले के कार्यों को सराहा जाना सभी कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं जिनकी सक्रियता और सामूहिक प्रयासों से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से जिले में किये गये कार्यों को प्रदेश स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला जो पूरे जिले के युवा साथियों के लिये गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा जिला एमसीबी आगे भी संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और रचनात्मक एवं जनहितकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के बीच अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिये प्रतिबद्ध है। रायपुर की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मिली इस सराहना से जिला एमसीबी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। संगठनात्मक मजबूती, युवा शक्ति के सकारात्मक उपयोग और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ जिला युवा मोर्चा आने वाले समय में भी नये कार्यक्रमों और गतिविधियों के जरिये अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है।












































