राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया लोकतांत्रिक समझ का शानदार प्रदर्शन

---Advertisement---

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में 18वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संसद की तर्ज पर सदन की कार्यवाही का सजीव मंचन किया। इस दौरान महिला विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।खास बात यह है कि संसदीय कार्य मंत्रालय ने देशभर के 80 चयनित विश्वविद्यालयों में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय को भी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भागीदारी का अवसर दिया।

प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा मॉडल ट्राइबल स्कूल परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि युवा संसद जैसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, तार्किक चिंतन और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की प्रो. पूनम शर्मा, अधिष्ठाता विज्ञान संकाय ने गृह विज्ञान विभाग के प्रयासों की सराहना की। वहीं प्रभारी कुलसचिव प्रो. शैलेन्द्र सिंह भदौरिया ने विद्यार्थियों को संवैधानिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने और विकसित भारत 2047 के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. संगीता माशी ने लोकतांत्रिक संस्थाओं में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा नियुक्त समूह समन्वयक डॉ. बालाजी चिराड़े ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की संसदीय प्रक्रियाओं की समझ, विधेयकों की तैयारी और सदन में प्रभावी प्रस्तुति की प्रशंसा की। उन्होंने संसद की वास्तविक कार्यप्रणाली के अनुरूप तैयार किए गए सदन के प्रतिरूप को भी सराहा। कार्यक्रम का समन्वयन गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. के. वेंकटेशन ने किया। आयोजन में डॉ. अमृता सिंह, डॉ. जया शर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. अवधेश कुमार शुक्ला एवं कुलसचिव प्रो. एन. एस. एच. एन. मूर्ति के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment