समयावधि पत्रों एवं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर ने जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार, / कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने समयावधि पत्रों एवं सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही और अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभाग लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने जनविश्वास अभियान के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। शिकायतों की प्रकृति के अनुसार तुरंत समाधान किया जाए और हर विभाग प्रतिदिन मॉनिटरिंग करे। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी।

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए परियोजना को तत्काल सुरक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कंट्रोल रूम स्थापित कर टोल फ्री नंबर जारी करने, प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने और अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण करने के सख्त निर्देश दिए।

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आगामी तीन दिवस में समय-सीमा पूर्ण होने वाले प्रकरणों पर उन्होंने कहा कि एक भी प्रकरण समय-सीमा से बाहर नहीं जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने, छात्रवृत्ति योजनाओं में ओटीआर की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा बंद नल-जल योजनाओं को तत्काल चालू कराने के भी सख्त निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अखिलेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment