चैनपुर में जनजाति गौरव दिवस मनाया गया, जनजातीय नायकों के योगदान को किया याद

---Advertisement---
  • बिरसा मुंडा के विचारों और जनजातीय नायकों के बलिदान को किया नमन, चैनपुर छात्रावास में मना जनजाति गौरव दिवस
  • जनजातीय इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता आंदोलन में समाज की भूमिका पर हुआ विचार विमर्श
  • परमेश्वर सिंह ने नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जुड़ने का दिया संदेश

मनेन्द्रगढ़। जनजातीय समाज की ऐतिहासिक विरासत और राष्ट्र के प्रति उसके योगदान को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एकलव्य वनवासी बालक छात्रावास चैनपुर में जनजाति गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 22 नवंबर रविवार को आयोजित इस समारोह में समाज के प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और नगरवासियों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान जनजातीय वीरों के संघर्ष, त्याग और देश के लिये दिये गये योगदान को याद किया गया।समारोह में जिला पंचायत सदस्य उजित नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। छात्रावास संचालन समिति के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद अग्रवाल ने अध्यक्षता की। मनेन्द्रगढ़ की वार्ड पार्षद सुशीला सिंह विशिष्ट अतिथि तथा जनजाति गौरव समाज के संभागीय अध्यक्ष परमेश्वर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इतिहास के पन्नों में दर्ज है जनजातीय समाज का संघर्ष

मुख्य वक्ता परमेश्वर सिंह ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास केवल परंपराओं और संस्कृति तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिये किये गये संघर्ष की अनेक प्रेरक गाथाएं समाहित हैं। मुगलकाल से लेकर अंग्रेजी हुकूमत तक जनजातीय समाज के वीर योद्धाओं ने अन्य समाजों के साथ मिलकर अन्याय और विदेशी शासन के विरुद्ध आवाज बुलंद की।उन्होंने पूजा भील, तलक्कल चंदू, सिद्धू-कान्हू, फूलो-झानो, ताना भगत, जतरा भगत, लागूड़ विगुण, भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और वीरांगना रानी दुर्गावती सहित अनेक जनजातीय नायकों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महापुरुषों और वीरांगनाओं का त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिये प्रेरणास्रोत है।परमेश्वर सिंह ने कहा कि आज का दिन अपने पूर्वजों के संघर्ष और योगदान को याद करने के साथ साथ जनजातीय समाज की पहचान, अस्मिता और गौरव को समझने का अवसर है। नई पीढ़ी को अपने इतिहास की जानकारी होनी चाहिये ताकि वह अपने महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभा सके।

सामाजिक संगठनों और नगरवासियों की रही सहभागिता

समारोह में कल्याण आश्रम के जिला उपाध्यक्ष आरडी दीवान, सचिव श्रीमती माहेश्वरी सिंह एवं श्रीमती मालती सिंह की उपस्थिति रही। छात्रावास संचालन समिति की ओर से टी. विजय गोपाल राव, पुष्कर लाल तिवारी, राजकुमार पांडे, भूपेन्द्र सिंह और ममता राणा शामिल हुए।
नगर समिति से संजय सेंगर एवं कमलू सिंह मार्को ने सहभागिता की। वहीं नगर महिला समिति से सुमन अग्रवाल, भावना गुप्ता, ऊषा सिंह करयाम, राखी सिंह, गीता सिंह, ममता देवांगन, रुचि गुप्ता और गंगा ताम्रकार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त एमएल फिशर, राणा, अशोक, कलेश्वर, मोतीलाल, कन्या कुमारी, कल्पना राजपूत, विश्वजीत पटेल, बबन सिंह, संदीप सिंह एवं रामलखन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। चिरमिरी नगर निगम सभापति संतोष सिंह भी समारोह में शामिल हुए।
जनजाति गौरव दिवस के इस आयोजन ने जनजातीय समाज के ऐतिहासिक योगदान और महापुरुषों के आदर्शों को स्मरण करने के साथ ही सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment