सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के तहत सीसीएल में कविता पाठ, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन

---Advertisement---

200 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से दिया सत्यनिष्ठा एवं नैतिकता का संदेश

सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को सीसीएल मुख्यालय, रांची में कर्मियों के बच्चों के लिए कविता पाठ, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।

इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” पर आधारित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, ईमानदारी एवं नैतिक आचरण जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी कविताओं, चित्रों एवं निबंधों के माध्यम से इन मूल्यों को बेहद सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उनमें बचपन से ही नैतिक मूल्यों और ईमानदारी की भावना विकसित करना था।

इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं नैतिक उत्तरदायित्व एक समृद्ध समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के मूल आधार हैं। भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी भारत के निर्माण में नई पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसकी शुरुआत बचपन से ही सही संस्कारों एवं मूल्यों के विकास से होती है।

इस आयोजन के माध्यम से सीसीएल ने एक बार फिर कार्यस्थल के साथ-साथ समाज में भी सत्यनिष्ठा की संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों से जोड़ने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सीसीएल का विश्वास है कि आज के जागरूक एवं संस्कारवान बच्चे ही कल एक सत्यनिष्ठ, पारदर्शी और समृद्ध भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment