एनसीएल में “स्पेशल कैम्पेन 6” सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न

---Advertisement---

शुक्रवार को सिंगरौली स्थित भारत सरकार की मिनिरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में “स्पेशल कैम्पेन 6” (विशेष अभियान 6) सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान एनसीएल मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं और इकाइयों में वृहद स्तर पर स्वच्छता, स्क्रैप निस्तारण, स्पेस मैनेजमेंट, रिकॉर्ड मैनेजमेंट और कार्यालय परिसरों की साफ़-सफ़ाई तथा सौंदर्यीकरण जैसे विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।

“विशेष अभियान 6” के अंत में कंपनी ने कार्यान्वयन चरण के दौरान चयनित कुल 95 स्थानों की साफ-सफाई के साथ ही 1,00,000 वर्ग फीट लक्ष्य के सापेक्ष कुल 2,83,500 वर्ग फीट क्षेत्र की सफाई का कार्य किया है। इसके साथ ही एनसीएल ने 3500 मैट्रिक टन स्क्रैप निस्तारण के लक्ष्य के सापेक्ष 4482 मैट्रिक टन स्क्रैप निपटान के साथ 9,74,43, 602 रुपए की आय अर्जित की है। इसी क्रम में एनसीएल ने स्पेस मैनेजमेंट हेतु 425 भौतिक एवं 9750 ई- फाइलों की समीक्षा एवं लक्ष्य से अधिक 307 भौतिक फाइलों के निपटान के साथ 5326 ई-फाइलों को बंद किया है।

“स्पेशल कैंपेन 6” के माध्यम से एनसीएल द्वारा लंबित संदर्भों का समयबद्ध निस्तारण का कार्य भी किया गया है।

  • ई-कचरा पृथककरण, प्रबंधन तथा निस्तारण पर रहा विशेष ज़ोर

एनसीएल में ‘विशेष अभियान 6’ के अंतर्गतन ई-कचरे (इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट) के उचित प्रबंधन और कचरे के वर्गीकरण (सेग्रिगेशन) तथा निस्तारण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। कंपनी मुख्यालय सहित सभी परियोजना और इकाइयों में इलेक्ट्रॉनिक कचरे के व्यवस्थित संग्रहण, पृथक्करण एवं निस्तारण को बढ़ावा देने हेतु ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान ई-वेस्ट कियोस्क/क्लेक्शन सेंटर के माध्यम से अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं अन्य ई-वेस्ट को निर्धारित तरीके से निस्तारण हेतु ज़मा कर उनका उचित निस्तारण किया गया। साथ ही ई-वेस्ट के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कंपनी द्वारा जागरूकता कार्यशालाओं के साथ पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि एनसीएल में ‘विशेष अभियान 6’ 15 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment