केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने जाताया शोक

---Advertisement---
  • कहा- इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ हैं, दिवंगत आत्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय कृषि मंत्री , मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान की पूजनीय माताजी श्रीमती काशीबाई जी के निधन का समाचार मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनूपपुर हीरा सिंह श्याम ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि माताजी का निधन अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल चौहान परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment