शैलेंद्र जोशी
केंद्र सरकार में भगवा है राज्य सरकार में भगवा है पर धरातल पर भगवाधारियों को सरकार के सामने मनुहार करना पड़ रही है की गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए इसी को लेकर लक्ष्मी गौशाला की समिति ने गो भक्तों के साथ मिलकर अभिव्यक्ति स्थल से रैली के रूप में जिलाधिकारी को निवेदन पेश किया जिसमें उन्होंने मांग रखी की गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देकर सनातन के सम्मान की रक्षा होनी चाहिए हिंदू धर्म तथा संस्कृति में ऐसा माना जाता है कि गौ माता में 33 कोटि देवता निवास करते हैं अतः गोपालन से मोक्ष के साथ-साथ धर्म अर्थ स्वास्थ्य पर्यावरण जैव विविध खाद के साथ-साथ कत्ल खानों में जाने से गोवंश को रोका जा सके जिससे पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ धार्मिक परंपराएं भी जीवंत रहे सनातन काल से ही ऋषि परंपराओं के अंतर्गत गुरुकुल में गोपालन होता था गोपालन सिखाया जाता था गोपालन भारतीय कृषि की अर्थव्यवस्था की रीड कही जाती है
इससे न केवल भारतीय कृषि मैं जैव विविधता उत्पन्न होने के साथ-साथ प्रकृति का संतुलन भी बना रहता है गोपालन के अनेक लाभ हैं पर शासन की अनदेखी के परिणाम स्वरूप गौ माता का अस्तित्व निरंतर समाप्ति की ओर जा रहा है यदि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्राप्त नहीं होता है तो सनातन को न केवल पर्यावरण धर्म अर्थ वह कृषि में निरंतर असंतुलन वरन देसी खाद के अभाव में जमीनों में निरंतर जहर डाला जा रहा है जिससे कि आने वाली पीढ़ी के जीवन में बहुत सारी कठिनाइयां आएगी
सैकड़ो की संख्या में गौ भक्तों ने कलेक्टर को दिए हजारों हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र ,धार गौसम्मान आह्वान अभियान के तहत जिले की समस्त गौशालाओं से आए गौशाला संचालकों ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल ,एवं मुख्यमंत्री, के नाम हजारों हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र पेन ड्राइव में भरकर कलेक्टर को दिए धार जिला वेद लक्षण गौ रक्षा संगठनों ने सहभागिता की
श्री श्री 1008 नरसिंहानंद जी महाराज मांडव महंत
नरेश राजपुरोहित अध्यक्ष श्री लक्ष्मी गौशाला जेतपुरा धार
















