डाइट धार में जिला स्तरीय लोक नृत्य एवं रोल प्ले प्रतियोगिता, धरावरा ने मारी बाजी

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) धार में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत जिला स्तरीय लोक नृत्य एवं रोल प्ले प्रतियोगिता-2026 आयोजित हुई। अध्यक्षता डाइट प्राचार्य मनोज कुमार शुक्ला ने की। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मां शारदे के माल्यार्पण से हुआ।

नोडल अधिकारी ठाकुर लाल मालवीय ने प्रतियोगिता की रूपरेखा रखी। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थियों को सिर्फ प्रथम आने की दौड़ नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, सहभागिता और क्षमता विकास पर ध्यान देना चाहिए। प्रतियोगिता का उद्देश्य आत्मविश्वास, रचनात्मकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करना है।

परिणाम –

लोक नृत्य: प्रथम – कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय धरावरा, द्वितीय – ज्ञानपुरा, तृतीय – जीराबाद

रोल प्ले: प्रथम – धरावरा, द्वितीय – जीराबाद, तृतीय – ज्ञानपुरा

इस तरह धरावरा विद्यालय ने दोनों विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही छात्रावास अधीक्षक शर्मिला ठाकुर, साधना त्रिपाठी, संध्या यादव, निर्मला राठौर सहित अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

संचालन रामगोपाल शर्मा ‘गुरुजी’ ने किया और आभार वरिष्ठ व्याख्याता कमल सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया।

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

November 15, 2026

Leave a Comment