खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने मिष्ठान प्रतिष्ठानों से लिए जा रहे नमूने

---Advertisement---

अनूपपुर 04 नवंबर 2026/ कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन अनूपपुर श्रीमती अलका तिवारी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अनूपपुर शहर के मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बृजेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान श्री महादेव स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से मगज लड्डू एवं कुंदा बर्फी के नमूने लिए गए। वहीं न्यू सुधा स्वीट्स अनूपपुर से छेना रसगुल्ला, कलाकंद, मिल्क केक एवं मगज लड्डू सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कुल सात खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को स्वच्छ एवं सुरक्षित तरीके से तैयार करने और संग्रहित करने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment