आंगनवाड़ी केंद्रों में सप्ताह में दो दिन बच्चों को परोसी जाएंगी पौष्टिक रोटियां

---Advertisement---
  • पालक,गाजर, चुकंदर और हल्दी जैसी स्थानीय सामग्रियों से तैयार होगा पौष्टिक आहार, बच्चों में भोजन के प्रति रुचि बढ़ाने की पहल

अनूपपुर 04 नवम्बर 2026/ जिले में बच्चों को पौष्टिक एवं रुचिकर आहार उपलब्ध कराने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नई पहल की जा रही है। आयुक्त महिला एवं बाल विकास के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के मार्गदर्शन में अब जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को बच्चों को पौष्टिक रोटियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के भोजन को रूचिकर बनाने तथा विविधता लाने के साथ उन्हें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य सामग्रियों से तैयार आहार के माध्यम से प्रोत्साहित करना है।

पौष्टिक रोटियां तैयार करने में पालक, गाजर, चुकंदर और हल्दी जैसी प्राकृतिक सामग्रियों के साथ पौष्टिक अनाज एवं दालों का उपयोग किया जाएगा। इन सामग्रियों के सम्मिश्रण से रोटियों को प्राकृतिक रंग एवं पोषक तत्व मिलेंगे। आकर्षक रंगों वाली रोटियों के माध्यम से बच्चों में भोजन के प्रति रुचि बढ़ाने तथा उन्हें विविधतापूर्ण आहार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में इस व्यवस्था का संचालन स्थानीय स्व-सहायता समूहों के माध्यम से किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को निर्धारित दिवसों में रोटियों की गुणवत्ता,स्वच्छता एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment