अनूपपुर 04 नवम्बर 2026/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का संचालन 8 जनवरी 2027 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में अनूपपुर जिले में 6 नवम्बर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शिविर स्थगित कर अब 13 नवम्बर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
शिविर का आयोजन नगरपरिषद डूमर कछार के वार्ड नंबर 9 स्थित सामुदायिक भवन में किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होकर अभियान का लाभ लेने की अपील की गई है।






































































