नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

---Advertisement---

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

अनूपपुर। नगर कांग्रेस अध्यक्ष बरगवां-अमलाई श्रीमती अर्चना अजय यादव के निवास पर बुधवार को कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों, वार्ड एवं मंडल कांग्रेस कमेटियों के गठन तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष श्री श्याम कुमार “गुड्डू” चौहान, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रमेश कुमार सिंह तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनूपपुर गुलाब पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने एवं वार्ड स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।बैठक में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष रफ़ी अहमद, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बृजेंद्रकांत तिवारी, जिला कांग्रेस सचिव श्रीमती गरिमा सिंह, मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष बरगवां रविंद्र यादव, मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष देवहरा दिलेंद्र पाठक, युवा कांग्रेस अनूपपुर विधानसभा अध्यक्ष सैफ रिजवी, रविशंकर तिवारी, ललन पासवान, अरविंद यादव, स्वप्निल झरिया, गुरुमेश्वर, राजीव रमन, मयंक सिंह सेंगर, रमेश नामदेव, सूरज सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment