जमुना-कोतमा। श्री गणेश ट्रांसपोर्ट के संचालक एवं युवा समाजसेवी आशीष मिश्रा ने धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों, व्यापारियों, श्रमिकों, परिवहन साथियों एवं समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, सत्य, आशा और सकारात्मकता का पर्व है, जो हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने धनतेरस के अवसर पर सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का प्रकाश प्रत्येक परिवार के जीवन से अंधकार दूर कर नई ऊर्जा और नई उम्मीद लेकर आए। आशीष मिश्रा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जिम्मेदारीपूर्वक मनाएं। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित दीपावली का संकल्प लेते हुए जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां साझा करें। उन्होंने कहा कि आपसी एकता, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया गया पर्व ही समाज में खुशहाली और सकारात्मकता का संदेश देता है।
धनतेरस और दीपावली पर आशीष मिश्रा ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
By: संतोष चौरसिया संपादक (कोयलांचल न्यूज )
On: Friday, November 6, 2026 9:11 AM





























