शाहडोल में दिव्यांगों के लिए वरदान बनेगा निःशुल्क कृत्रिम हाथ शिविर

---Advertisement---

शहडोल

मानव सेवा और सामाजिक समर्पण का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए रोटरी क्लब ऑफ शाहडोल, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर अपटाउन तथा LN-4 फाउंडेशन USA के संयुक्त तत्वावधान में शाहडोल में विशाल निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण एवं फिटमेंट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शासकीय आईटीआई परिसर, रीवा रोड, शाहडोल में आयोजित होगा, जहां हाथ गंवा चुके जरूरतमंदों को अत्याधुनिक कृत्रिम हाथ लगाए जाएंगे।

इस विशेष अभियान का उद्देश्य ऐसे लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है जो किसी दुर्घटना, बीमारी या अन्य कारणों से अपना हाथ खो चुके हैं। आयोजकों के अनुसार यह कृत्रिम हाथ न केवल मजबूत और टिकाऊ है, बल्कि इससे 10 से 12 किलो तक वजन भी उठाया जा सकता है। महज 400 ग्राम वजन वाले इस कृत्रिम हाथ की तकनीक इसे दैनिक जीवन के कार्यों के लिए बेहद उपयोगी बनाती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल दिव्यांगजनों के जीवन में नया आत्मविश्वास भरने का काम करेगी। कृत्रिम हाथ की सहायता से लाभार्थी अपने दैनिक कार्य स्वयं कर सकेंगे, जिससे उनकी निर्भरता कम होगी और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा।

स्थानीय सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे “मानवता की मिसाल” बताया है। आयोजकों ने अपील की है कि जिन व्यक्तियों को इस कृत्रिम हाथ की आवश्यकता है या जो किसी जरूरतमंद को जानते हैं, वे शीघ्र संपर्क कर उनका पंजीयन करवाएं ताकि अधिकतम लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

इस शिविर को क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए एक नई शुरुआत और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समाजसेवा के इस अभियान से शाहडोल सहित आसपास के जिलों के अनेक जरूरतमंद लाभान्वित होने की उम्मीद है।

बाइट – विजय दुबे, सचिव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 7, 2026

November 7, 2026

November 7, 2026

November 7, 2026

November 6, 2026

November 6, 2026

Leave a Comment