रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 15 वर्षीय नाबालिग युवती दस्तयाब

---Advertisement---
  • थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई, लगातार प्रयासों के बाद सुरक्षित मिली नाबालिग

रामनगर। थाना रामनगर पुलिस ने गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालिकाओं की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपहरण के प्रकरण में 15 वर्ष 10 माह की नाबालिग युवती को दस्तयाब कर लिया है। पुलिस की त्वरित और सतत कार्रवाई से युवती की तलाश पूरी हुई।

जानकारी के अनुसार थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 238/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण सामने आने के बाद थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुमित कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम को सक्रिय किया। पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार तलाश और आवश्यक जानकारी जुटाने के प्रयास किए गए।

सुमित कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रियता और लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप नाबालिग युवती को दस्तयाब करने में सफलता मिली। पुलिस की इस कार्रवाई को बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील और तत्पर कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

इस कार्रवाई में संतोष पट्टा, राजेंद्र अहिरवार और पंकज मिश्रा की भी भूमिका रही। पुलिस टीम ने उपलब्ध सूचनाओं और तकनीकी सहयोग के आधार पर नाबालिग की तलाश को आगे बढ़ाया और अंततः उसे दस्तयाब कर लिया।

रामनगर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई ने पुलिस की तत्परता और सक्रियता को एक बार फिर सामने रखा है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 7, 2026

November 7, 2026

November 7, 2026

November 7, 2026

November 6, 2026

November 6, 2026

Leave a Comment