मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 30 अक्टूबर को ठाडपाथर में आयोजित होगा शिविर

---Advertisement---

अनूपपुर 27 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत 30 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत सामुदायिक भवन ठाडपाथर में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करेंगे। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके निराकरण की कार्यवाही की जाएगी।

अभियान के तहत क्षेत्र के शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, उचित मूल्य दुकानों एवं अन्य शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण भी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों के संबंध में आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशानुसार शिविर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट को नोडल अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ श्री हरिश चंद्र द्विवेदी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने तथा अभियान का लाभ लेने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment