मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल तथा अतिथियों ने किया पौधरोपण

---Advertisement---

अनूपपुर 1 नवम्बर 2026/ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह के प्रारंभ में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने आम का पौधा रोपित किया। मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल ने बेल का पौधा लगाया।

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने भी बेल का पौधा रोपित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश ने जामुन का पौधा लगाया, वहीं जनप्रतिनिधि श्री रामदास पुरी ने आम का पौधा रोपित किया। अपर कलेक्टर श्री बलबीर रमन ने भी जामुन का पौधा लगाया। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता निभाई।

पौधरोपण के माध्यम से हरित वातावरण के विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment