मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी का राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने किया अवलोकन

---Advertisement---

अनूपपुर 1 नवम्बर 2026/ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न विभागों एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा शासकीय योजनाओं, विभागीय गतिविधियों एवं उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में कृषि, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी तथा आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों द्वारा अपनी गतिविधियों एवं उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित योजनाओं, गतिविधियों एवं स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री रत्नाकर झा एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी तथा उपस्थित जनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
व स्व सहायता समूह के उत्पादों की खरीदी की।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment